Chhattisgarh

पुलिस महानिरीक्षक ने ली समीक्षा बैठक..बस्तर संभाग के सातों जिलों के पुलिस अधीक्षक बैठक में उपस्थित.

पुलिस महानिरीक्षक ने ली समीक्षा बैठक..बस्तर संभाग के सातों जिलों के पुलिस अधीक्षक बैठक में उपस्थित.

Also Read:- गूगल पे और पेटीएम ने बड़ा दी अब लोगो की टेंशन इनकी सेवाएं बंद होने से क्या एक्स्ट्रा लगेगा चार्ज जाने पुरी डिटेल्स
जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)06 दिसम्बर 2023 को पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी. द्वारा बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों क्रमशः जिला बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा केे पुलिस अधीक्षक गण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गण, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी/उप पुलिस अधीक्षक गणों के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संभाग अंतर्गत नक्सल विरोधी अभियानों के संबंध में, कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधिक प्रकरणों की विवेचना, असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, व्ही.आई.पी. सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में आवश्यक समीक्षा बैठक की गई। बस्तर संभाग अंतर्गत वर्ष 2023 में पंजीकृत अपराधिक प्रकरणों, मर्ग जांच, गुम इंसान प्रकरणों के तस्दीक, बालिका एवं महिलाओं के विरूद्ध पंजीकृत प्रकरणें की सटीक विवेचना एवं त्वरित निराकरण हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आमामी दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों की रूप रेखा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्यो के क्रियान्वयन हेतु सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वूपर्ण विषयों पर भी बैठक में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदाय किया गया।




समीक्षा बैठक में  कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज,  बालाजी राव, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज,  जितेन्द्र सिंह मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर,  दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कांकेर, येदुवेल्ली अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव,  चव्हाण किरण गंगाराम, पुलिस अधीक्षक सुकमा,  आंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक बीजापुर,  पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,  गौरव रामप्रवेश राय, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा तथा संभाग के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Also Read:- टूटी-फूटी सड़को पर अपना जलवा भी होगा रुतबा भी होगा Royal Enfield Hunter 350 को देख अपना रूप दिखाना भी होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *