FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नारायणपुर से बड़ी खबर *बीती रात घर में घूस कर झारा के पूर्व उप सरपंच की नक्सलियों ने हत्या कर घटना को अंजाम दिया*

नारायणपुरबीती

मिलन राय INN 24 न्यूज़

घर में घूस कर नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम

नारायणपुर:-इस वक्त नारायणपुर जिले से एक बड़ी ख़बर निकल कर आ रही है नक्सलियों ने जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच रामजी दोदी की गला घोंट कर हत्या कर दी है।

बता दें बीती रात लगभग 10 से 11 बजे के लगभग पूर्व उप सरपंच ग्राम झारा हरदई में अपने निवास में खाना खा कर अपने घर में सो रहा था की अचानक 4 से 5 की संख्या में वर्दीधारी नक्सली रामजी दोदी के घर आ धमके और दरवाजा खटखटाया जैसे ही दरवाजा खुला पूर्व उपसरपंच को नक्सलियों ने पकड़ लिया और घर से बाहर निकाल कर डंडे से जमकर मारपीट की गईं उसके बाद गले में डंडे को रखकर गला घोंटकर नक्सलियों ने रामजी दोदी की हत्या कर दी।

 

जब सुबह से इस बात की खबर उड़ी तो पुलिस बल स्वयं घटना स्थल पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की और लाश को धनोरा थाना लाया गया है जहा से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

सूत्रों के अनुसार रामजी के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है जिसमे नक्सलियों ने रामजी दोदी को पुलिस का मुखबिर बताया है साथ ही सड़क निर्माण मोबाइल टावर निर्माण में सहयोग करने का भी उल्लेख किया है।

मृतक पूर्व उपसरपंच भाजपा समर्पित नेता भी था।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *