ChhattisgarhKorbaसमाचार

कोरबा नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों को कलेक्टर से दिलाई शपथ

3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
बाराद्वार नग
2
previous arrow
next arrow

कोरबा नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों को कलेक्टर से दिलाई शपथ…

कोरबा – नगर पालिक निगम के शेष 12 नवनिर्वाचित पार्षद जिन्होंने 3 मार्च को शपथ ग्रहण नहीं की थी, उन सभी ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अजीत वसंत ने इन सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों द्वारा विगत 3 मार्च को सीएसईबी ग्राउण्ड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की गई थी, किन्तु 12 पार्षदों ने उस दिन शपथ ग्रहण नहीं की थी। इन सभी शेष 12 पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, सपना चौहान, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इन पार्षदों ने ली शपथ :- जिन नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की उनमें मुकेश राठौर, रवि सिंह चंदेल, प्रेमलता बंजारे, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, अनुज जायसवाल, डॉ. गोपाल, नारायण कुर्रे, कृपाराम साहू, बद्रीकिरण, श्रीमती गीता गभेल, अयोध्याबाई कंवर शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button