Chhattisgarh

कोण्डागांव की जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को मिला पंख अवार्ड, 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

 

  1. कोण्डागांव की जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को मिला पंख अवार्ड, 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

कोण्डागांव, 20 जून। 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कोण्डागांव की जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को वर्ष 2025 के लिए पंख अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जहाँ उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

हेमवती नाग वर्ष 2019 में माता-पिता के निधन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, कोण्डागांव में रह रही है। वे एक उत्कृष्ट जूडो खिलाड़ी हैं और वर्ष 2024 में उन्हें प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से भी नवाजा गया था। राष्ट्रीय स्तर पर वे अब तक 4 पदक जीत चुकी हैं।

हेमवती वर्ष 2020 से 41वीं वाहिनी भातिसी पुलिस बल में जूडो प्रशिक्षक सिपाही (जीडी) उदय सिंह यादव से नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी सफलता के पीछे प्रशिक्षक के मार्गदर्शन के साथ-साथ कोण्डागांव जिला प्रशासन का सहयोग भी अहम रहा है। हेमवती नाग की इस उपलब्धि की सराहना क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर के उप महानिरीक्षक संजीव रोलबा और 41वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेन्द्र सिंह द्वारा की गई है। दोनों अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.