FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

महिला की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने:पति ने सरेराह पत्नी पर चाकू से किया था हमला, कैरेक्टर पर करता था शक

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला था। बुधवार शाम की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सड़क चल रही महिला पर आरोपी पति ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।

इस वारदात के बाद फरार आरोपी को नेवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया चाकू जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि सरिता साहू (35 वर्ष) ठेठवार पारा टंकी मरोदा में रहती थी। तीन साल पहले उसका अपने पति रमेश साहू (38 साल) से विवाद हो गया था। तब से पति और पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। रमेश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। 10 मई को वो उसकी हत्या करने के नीयत से उसके घर के पास टंकी मरोदा शिव मंदिर के पास तेलगु पारा मोड के पास गया था।
वह मौका देखकर पत्नी के घर पहुंचा और चाकू से उसके पेट और सीने में कई वार किए। इससे सरिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आरोपी रमेश साहू के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *