Chhattisgarhछत्तीसगढ

Naxal Terror in Chhattisgarh: युवक की हत्या, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने किया बेरहमी से वार

Naxal Terror in Chhattisgarh: बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया। बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

तमनार कोल माइंस विरोध: पुलिस पर पथराव, बसों में आग, कई पुलिसकर्मी घायल

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय घर के अन्य सदस्य दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि पूनेम बुधरा पूर्व में नक्सली गतिविधियों से अलग होकर आत्मसमर्पण कर चुका था और पिछले कुछ समय से अपने गांव में ही रह रहा था। इसी वजह से उस पर मुखबिरी का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल गांव के लिए रवाना हुए।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ भगदड़ मामले में चार्जशीट दायर, पुलिस ने 23 लोगों को आरोपी बनाया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026