साल 2024 में चमक पड़ेगी आपकी किस्मत, इन 5 पेड़-पौधों को ले आएं घर, मां लक्ष्मी लगा देंगी धन का अंबार

साल 2024 में चमक पड़ेगी आपकी किस्मत, इन 5 पेड़-पौधों को ले आएं घर, मां लक्ष्मी लगा देंगी धन का अंबार

साल 2024 में चमक पड़ेगी आपकी किस्मत, इन 5 पेड़-पौधों को ले आएं घर, मां लक्ष्मी लगा देंगी धन का अंबार साल 2023 का अब समापन होने वाला है। इसी के साथ अब नया साल प्रारंभ होने जा रहा है साल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। फिलहाल नया साल लगने जा रहा है तो इस बार वास्तु के लिहाज से आप अपने घर में कुछ चीजों का परिवर्तन कर सकते हैं और इसी के साथ साल 2024 की शुरूआत कर अपने जीवन में खुशियों की बहार ला सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तु के लिहाज से बेहद फायदेमंद और घर की धन-संपदा में वृद्धि के तौर पर शुभ माने जाते हैं। इन पौधों को लगाने से साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा घर में बरसती है। आइए जानते हैं साल 2024 में वो कौन से पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से आपके पास धन-दौलत बनी रहेगी।

कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा 35वर्ष की उम्र में बनी मां ये सुन झूम उठे उनके पति और फैंस को दिखाई नन्ही परी की पहली झलक

2024 में ये 5 पेड़-पौधों दिलाएं धन लाभ

तुलसी- शास्त्रों में तुलसी के पौधे की महिमा बहुत दिव्य बताई गई है। यह साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप है। यदि आप साल 2024 में अपनी आर्थिक स्तिथि को मजबूत और सुगम बनाना चाहते हैं। तो इस तुलसी के पौधे को घर में लाकर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगा कर नित्य पूजा करें और शाम को दीप एक दीप सूर्यास्त के बाद अवश्य प्रज्जवलित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी।

मनी प्लांट- आप नए साल के शुभ फल पाना चाहते हैं तो मनी प्लांट को आप अपने घर में लगा सकते हैं। इसका पौधा लगाने से घर में धन की स्थिति मजबूत बनी रहती है। वास्तु के लिहाज से भी इसे लगाना बड़ा अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में शुभता आति है और पॉजिटिविटी घर में बनी रहती है। इस पौधे को घर में वास्तु के अनुसार हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण-पूर्व दिशा श्री गणेश की माना जाती है। इस पौधे को लगाने के बाद एक चीज का ध्यान दें। यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ती हैं तो उनको तुरंत निकाल दें वरना आपको धन की हानी हो सकती है।

हरसिंगार- नए साल की शुरुआत आप हरसिंगार के पौधे से कर सकते हैं। हिंदू धर्म में यह पौधा अपने आप में बहुत महत्व रखता है। हरसिंगार में निकलने वाले फूल धन की देवी मां लक्ष्मी की अति प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र में हरसिंगाक के पौधे के बारे में बताया गया है कि इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-शांति आति है। इसी के साथ इस पौधे की देख रेख करने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Credit Card News लोगो की परेशानी का रास्ता मिल गया अब अधिक कर्जा और समय से नही चुकाया तो जाने खास उपाय

बैंबू प्लांट- अगर आप अपने घर मे बाकई में सुख-संपन्नता चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को घर में कम करना चाहते हैं तो नव वर्ष 2024 में आप बैंबू प्लांट को घर में लगा कर इसके शुभ परिणामों की प्राप्ति कर सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से यह प्लांट सबसे शुभ माना जाता है। जिस जगह इसका पेड़ होता है वहां कभी भी धन की तंगी नहीं रहती है। यह प्रकृति के पांच तत्वों का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसमें पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि समेत 5 तत्वों का समावेष होता है। इसका छोटा सा पेड़ लेकर एक ग्लास के जार में आप इसे रख सकते हैं।

शमी का पेड़- शमी का पैड़ हिंदू धर्म में अति पवित्र माना जाता है। साल 2024 में इस शुभ पेड़ को आप अपने घर में लाकर लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पेड़ को लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्ध का आगमन होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। जहां पर शमी का वृक्ष लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *