CG Crime News : लड़कों से बात करने से किया मना, छोटी बहन ने भाई को कुल्हाड़ी से मार डाला
छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के छुईखदान के अमलीडीह कला में एक घर में छोटी बहन ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की का बड़ा भाई छोटी बहन को दूसरे लड़कों से मोबाइल पर बात करने से मना करता था। इसलिए उसने यह कदन उठाया।
खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मृतक देवप्रसाद वर्मा की हत्या उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन ने कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि देवप्रसाद और उसकी छोटी बहन घर पर अकेले थे। छोटी बहन अक्सर लड़कों से बात करती थी, जिसको लेकर कल दिन में देवप्रसाद और उसकी बहन में कहासुनी हो गई। मोबाइल पर लड़कों से बात न करने और परिवार की इज्जत का वास्ता देते हुए देवप्रसाद ने अपनी बहन को जमकर फटकार लगाई और मारा भी था। पर यही बात देवप्रसाद की मौत का कारण बन गई।
CG Crime News : लड़कों से बात करने से किया मना, छोटी बहन ने भाई को कुल्हाड़ी से मार डाला
इसके बाद नाबालिग लड़की ने शुक्रवार रात घर में सो रहे देवप्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। प्रहार इतना खतरनाक था कि देवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद लड़की ने अपने खून से सने कपड़ों को साफ किए और भाई की हत्या होने का शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन 18 वर्षीय लड़के का इतनी बेरहमी से कत्ल कौन करेगा इस बात पर पुलिस ने हत्यारे की तलाश के लिए फॉरेंसिक, साइबर टीम, डॉग स्कॉड समेत सभी तंत्र का उपयोग कर सभी एंगल से जांच शुरू की। जांच की सुई बार-बार नाबालिग लड़की पर जाकर अटक रही थी। संदेह के आधार पर नाबालिग बालिका से पूछताछ की गई, इस पर उसने शनिवार को अपना गुनाह क़बूल कर लिया। नाबालिग लड़की को किशोर न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।