Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime : घर छोड़ प्रेमी के साथ रहने गई युवती की मौत, खिड़की पर लटका मिला शव, जांच शुरू

मेला देखने निकली युवती की प्रेमी के घर रोशनदान से लटकी मिली लाश, 3 दिन बाद खुला मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। युवती के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी और परिवार वालों को गिरफ्तार करने मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

CG – आरटीई छात्रों से स्कूल में पुताई और निर्माण कार्य कराने का आरोप, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

इसके कुछ देर बाद युवती के प्रेमी धनगंवा निवासी राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को कॉल किया। उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है। उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा, तब परिवार वालों ने युवती के घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती राजू के घर पर ही थी। शुक्रवार की सुबह मकान के एक कमरे में उसकी लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। राजू और उसके परिवार वालों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही कोटवार को इसकी जानकारी दी गई। तब मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच गई।

*कृषक उन्नति योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से सक्ती जिले के किसानों के खातों में 346.59 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरण*

पुलिस ने युवती के स्वजन को भी इसकी जानकारी दी। तब युवती के स्वजन भी धनगंवा पहुंच गए। स्वजन ने राजू और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने समझाइश देकर शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम के बाद शव को युवती के गांव भेज दिया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026