Chhattisgarhछत्तीसगढ

करिगांव की महिलाओं ने नशामुक्ति के लिए छेड़ा अभियान, नशाबंदी का लिया संकल्प

सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करिगांव के महिलाओं ने गांव में नशाबंदी के लिए मोर्चा खोल दिया है। इस हेतु करिगांव की महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए मंगलवार ,18 नवंबर को नशाबंदी के लिए रैली निकाली। इस मौके पर सभी महिलाओं ने गांव में नशाबंदी के लिए शपथ भी लिया। इस संबंध में ग्राम पंचायत करिगांव की महिला सरपंच श्रीमती कंचन -धनसाय मधुकर ने कहा कि नशापान समाज के लिए घातक है। इसे त्यागने में ही भलाई है। सरपंच श्रीमती मधुकर ने आगे कहा कि नशामुक्ति के आंदोलन में मैं गांव की महिलाओं के साथ खड़ी हूं। इस अवसर पर करिगांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध शराब निर्माण तथा इसकी बिक्री से समाज में नशापान को बढ़ावा मिल रहा है। गांव के युवा भी इसके चपेट में आते जा रहे हैं। परिवार में बिखराव तथा आए-दिन लड़ाई-झगड़ा सामाजिक विघटन की वजह बन रहा है। ऐसे में हम‌ महिलाओं ने संकल्प लिया है कि करिगांव की नारी शक्तियां आपस में मिलकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए गांव में नशाबंदी कर बेहतर समाज निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर अन्नपूर्णा महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष गुरबारी बाई चंद्रा, सचिव हीराबाई चंद्रा, प्रगति महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष माधुरी यादव, सचिव‌ मीना कुमारी यादव, बिरसा मुंडा महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सरस्वती बाई सिदार, सचिव रमेश थी बाई सिदार, जय भीम महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष जमुना बाई, सचिव सुनीता बाई, रमाबाई नारी शक्ति स्व-सहायता समूह करिगांव के अध्यक्ष राजेश कुमारी, सचिव संतोषी बाई, कौशल्या स्व-सहायता समूह करिगांव अध्यक्ष कौशिल्या बाई, सचिव मंदोदरी बाई, राधाकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह अध्यक्ष के अध्यक्ष लीलावती, सचिव कविता चंद्रा तथा माता सावित्री बाई फूले स्व सहायता समूह के अध्यक्ष तीज बाई लहरे तथा सचिव शांति देवी रात्रे , सुनीता रात्रे, जमुना मंगेशकर, खीक बाई रात्रे, ननकी बाई लहरे, गुरबारी बाई रात्रे, श्याम बाई चंद्रा, नान बाई, राधिका अजगल्ले सहित बड़ी संख्या में करिगांव की महिलाएं उपस्थित रहे।