NATIONALअपराधभारत

होम गार्ड भर्ती दौड़ में बेहोश हुई महिला, अस्पताल ले जाते समय चलती एंबुलेंस में गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिहार के गया में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के बीच बेहोश हुई महिला के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना गया के बोधगया थाना क्षेत्र की है। यहां बीएमपी 3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड की भर्ती प्रकिया चल रही है। होमगार्ड भर्ती के लिए एक महिला दौड़ में भाग लेने आई थी। दौड़ के दौरान महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गई। उसे घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना गुरुवार (24 जुलाई) की है।

शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी थी। सूचना के दो घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस के अंदर ही एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने चलती एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आज मिलेगी अंधेरे से मुक्ति ,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष की मेहनत लाई रंग, बाँकी मोंगरा क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे लोग

दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई। इस मामले में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में त्वरित गति से जांच कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और त्वरित सुनवाई कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में हरेली त्योहार के उपलक्ष्य पर विशेष गतिविधि आयोजित

पुलिस का बयान

गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि 24 जुलाई को होम गार्ड की बहाली में  महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गई। वहां पर रिकवर करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल ले जाने को कहा गया। पुलिसकर्मियों के सहयोग से इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इसके कुछ देर बाद महिला अभ्यर्थी ने एम्बुलेंस कर्मियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तुरंत कार्यवाई करते हुए एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसका जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया। महिला अभ्यर्थी ने आरोपियों की पहचान की।

CG में हथिनी और शावक का तांडव, किसान समेत 2 की जान गई, गांव में फैली दहशत

महिला सुरक्षाकर्मी को साथ क्यों नहीं भेजा?

महिला सुरक्षाकर्मी को साथ नहीं भेजे जाने के सवाल पर सिटी एसपी कहा कि महिला सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी ग्राउंड में थी। अभ्यर्थी के परिवार गेट के बाहर रहते है। घटनास्थल से अस्पताल ले जाने में 20 मिनट का समय लगा। इस दौरान अभ्यर्थी के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026