FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से महिला की मौत

अंबिकापुर : जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां राज्यपाल की काफिले की गाड़ी से टकराने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मांझी समुदाय की है। घटना के बाद अब अफरातफरी का माहौल हो गया।

PM Modi Visit: 33000 करोड़ के विकास कामों की सौगात देंगे PM मोदी, CM बोले- छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा दौरा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, राज्यपाल रामेन डेका दो दिनों के दौरे पर सरगुजा पर गए हुए थे और उनका कल का प्रवास मैनपाट में ​था। बताया जा रहा है कि उल्टापानी इलाके में राज्यपाल गए हुए थे। वहीं महिला अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई के यहां गई हुई थी और महिला वहां से लौट रही थी। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। तभी महिला राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई।

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर… राहगीर को सड़क पर रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जिसके बाद महिला को आनन फानन में नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल महिला का शव मेडिकल अस्पताल में रखा गया है। वहीं राज्यपाल का जो कार्यक्रम था उसे भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आज सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में राज्यपाल शामिल होने वाले थे, लेकिन वे अब सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026