Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Raipur News : थाने में शिकायत करने पर महिला के साथ मारपीट, टूट पड़े पड़ोसी

Raipur News : जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह दोनों परिवार अड़ोस-पड़ोस में रहने वाले हैं। इस मारपीट में एक व्यक्ति ने टंगिया से हमला कर दिया, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

Octave 25 Fest: खैरागढ़ में ‘ऑक्टेव 25’ महोत्सव का हुआ भव्य समापन, पूर्वोत्तर के कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

विधानसभा थाना की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सतवंतीन लहरे ने रविवार को थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह ग्राम दोदेकला में रहती हैं। रात में घर के पास खड़ी हुई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले देव डहरिया, अजय मारकंडे, राजू लहरे और बब्बू लहरे वहां पर आए। उन्होंने कहा कि तुमने हमारे खिलाफ थाने में शिकायत की है। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भव्य आयोजन, देखें LIVE

इस दौरान राजू ने अपने पास रखे टांगिया से महिला के पैर और कान के पास हमला कर दिया। जिससे सतवंतीन को चोंटे आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस मामले में दूसरे पक्ष से सपना घृतलहरे ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार अर्जुन घृतलहरे, विकास घृतलहरे, जगन घृतलहरे और राजेश घृतलहरे ने पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। फिर लकड़ी के बत्ते से मारपीट की। सपना के अनुसार, इस हमले में हेमंत, अजय और अन्य लोगों को चोटें आई हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026