Business

क्या सच में 10वीं पास युवाओं को मिलेगा 3500 रुपये महीना? जानें बेरोजगारी भत्ता योजना का सच

देश के अलग-अलग वर्गों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य देश की आम जनता के जीवन को बेहतर बनाना होता है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सभी 10वीं पास बेरोजगारों को हर महीने 3500 रुपये का भत्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर @ManojSirJobs नाम के पेज पर एक वीडियो पोस्ट की गई है। वीडियो के थंबनेल में पीएम मोदी की फोटो के साथ लिखा है- ”बेरोजगारी भत्ता योजना 2024-25 (नई योजना), 3500 रुपये प्रति महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू।”

नहीं रही टीआई मंजुषा पांडेय, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, पुलिस महकमे में शोक की लहर

PIB Fact Check ने की दावे की जांच-पड़ताल

@ManojSirJobs यूट्यूब पेज पर इस वीडियो के टाइटल में लिखा है-”सभी 10वीं पास को मिलेंगे 3500 रुपये महीना।” यूट्यूब के @ManojSirJobs पेज पर जिस योजना का दावा किया जा रहा है, इस तरह की योजना की जानकारी कहीं भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी- PIB Fact Check ने खुद इस दावे की पड़ताल की और सारा सच सामने लाकर रख दिया। PIB Fact Check ने अपनी पड़ताल में इस योजना को पूरी तरह से फर्जी पाया और साथ ही वीडियो के थंबनेल में किए गए दावे को भी पूरी तरह से फर्जी बताया। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।

कुसमुंडा में भारी बारिश से घरों में घुस रहा नाली का गंदा पानी, फोर लेन की निर्माण में पट गया पुराना नाली

फर्जी यूट्यूब चैनलों पर भरोसा करने से बचें

बताते चलें कि यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर इस तरह की तमाम वीडियो उपलब्ध हैं, जिनमें फर्जी जानकारी देकर सीधे-सादे लोगों को गुमराह किया जाता है। बताते चलें सरकार जब भी किसी नई योजना को शुरू करती है तो उसका बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता है। इसके साथ ही, तमाम अखबारों, टीवी चैनलों, वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है। इसलिए ऐसे फर्जी यूट्यूब चैनलों पर भरोसा नहीं करना चाहिए और इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अक्सर, लोग ज्यादा व्यूज और रीच पाने के लिए इस तरह की फर्जी दावे करते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026