FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : सतरेंगा रिसोर्ट में जंगली भालू की घुसपैठ, पर्यटक और कर्मचारी दहशत में

कोरबा : सतरेंगा रिसोर्ट में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक दो जंगली भालू गार्डन में घुस गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे रिसोर्ट में बिजली गुल हो गई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर भालू सीधे रिसोर्ट परिसर में प्रवेश कर गए।

श्री गणेश जी की शोभा यात्रा बाजा गाजा के साथ निकाली गई

घटना के दौरान वहां ठहरे पर्यटक और रिसोर्ट के कर्मचारी दहशत में आ गए और सुरक्षित जगहों पर भागकर छिप गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सतरेंगा क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है, जिसकी वजह से जंगली जानवर अक्सर आसपास दिखाई देते हैं। लेकिन बिजली कटने पर अंधेरे का फायदा उठाकर भालू का रिसोर्ट परिसर तक आ जाना खतरनाक स्थिति पैदा कर देता है।

टेक्नोस्पोर्ट का रायपुर में प्रवेश, मध्य भारत में 8 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य

करीब आधे घंटे तक भालू परिसर में घूमते रहे और उसके बाद जंगल की ओर लौट गए। इस दौरान गनीमत रही कि किसी भी पर्यटक या कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, इसलिए रिसोर्ट प्रबंधन को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की आवश्यकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026