ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : पत्नी ने पति का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को किया दान, अंतिम इच्छा पूरी की

Korba News : जिले में एक पत्नी ने अपने पति की मौत के बाद उनका देहदान कर दिया। चैनपुर बसाहट क्षेत्र में सुजान सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी शकुंतला ने शव को मेडिकल कॉलेज को दान में दिया। मृतक के दत्तक पुत्र बहसराम के मुताबिक, सुजान सिंह ने पहले से ही देहदान का संकल्प ले रखा था। परिवार ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया।

Sushasan Tihar 2025 : दुर्ग जिले के ग्राम मुरमुंदा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, PM आवास के हितग्राही चित्रसेन से की मुलाकात, ग्रामीणों से ले रहे योजनाओं का फीडबैक

मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर कमल किशोर सहारे ने बताया कि यह शव एमबीबीएस छात्रों के शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 55 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के अंगों का प्रत्यारोपण जरूरतमंद लोगों में किया जा सकता है।

CG Crime News – शिक्षक पति और पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, अलग-अलग कमरों में पड़े थे शव, जताई जा रही ये आशंका…

यह देहदान भारत विकास परिषद और मेडिकल कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का परिणाम है। परिषद की नई कार्यकारिणी नेत्रदान और देहदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। मुनीर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक सुजान सिंह उनके संगठन से जुड़े हुए थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026