मछली पकड़ने का ये कैसा तरीका, देखते ही छूट जाएगी हसी; Video Viral

आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कोई-कोई वीडियोज तो ऐसे होते हैं जिनको देखकर शायह ऐसा कोई होता होगा जो अपनी हंसी को रोक पाता होगा। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी पर काबू कर पाएंगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वायरल वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग फिशिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग बोट पर बैठकर मछली पकड़ रहे हैं। वे लोग जिस तरह और जिस रफ्तार के साथ मछली को पकड़ रहे हैं उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। मछली पकड़ने के उनके अनौखे अंदाज से ये साफ दिख रहा है कि अपने काम में कितने प्रोफेशनल हैं। जैसी कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मछली चाहे छोटी हो या फिर बड़ी उनको कांटे में एक बार फंसी तो वो फिर वो छूट नहीं सकती। चारों ओर से पानी से घिरी हुई बोट में एक लंबी कतार में  बैठकर मछली पकड़ने का ये अनौखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मछली पकड.ने की फुर्ती जो इस वीडियो में दिख रही है, इस वीडियो को तेजाी से वायरल कर रही है।  इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर ‘@the_viralvideos’ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंटहोल्डर ने ‘इनक्रेडिबल फिशिंग’ का कैप्शन भी दिया। इतनी रफ्तार से मछली पकड़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *