CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव – 3 फरवरी को बारिश के आसार
लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने रोकी ठंड की रफ्तार, प्रदेश में बढ़ने लगा तापमान; अंबिकापुर 11.9° तो रायपुर 18.3° पहुंचा, 3 फरवरी को बारिश की भी संभावना

• ठंड कमजोर, प्रदेश में गर्मी ने दी दस्तक
• अंबिकापुर 11.9°C, रायपुर 18.3°C दर्ज
• पश्चिमी विक्षोभ असरदार, 3 फरवरी को बारिश के आसार
CG Weather Update : ठंड का प्रभाव खत्म होने के साथ प्रदेश में गर्मी धीमे-धीमे अपना प्रभाव दिखाने लगी है. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9 तक पहुंच गया, वहीं रायपुर का पारा 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अभी पश्चिमी विक्षोभ भी लगातार असर दिखा रहा है, जिसके प्रभाव से 3 फरवरी को बारिश भी होने की संभावना है. जनवरी के अंतिम दिनों में आए पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ने के सिलसिले को रोक दिया था. विक्षोभ की लगातार सक्रियता की वजह से तापमान में गिरावट का दौर रुक गया और धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिखाने लगी है.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही मौसम में मामूली बदलाव हो, मगर अब ठंड का दायरा सिमटता जाएगा. अभी इसका प्रभाव सुबह के वक्त महसूस हो रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर भी कम हो जाएगा. पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिखी है. अंबिकापुर का सामान्य से 2 डिग्री अधिक और रायपुर का पारा 3.8 डिग्री अधिक रहा.
*सोननदी के पास नियम विरुद्ध जहरीली राखड डंपिंग ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा*
हल्की वर्षा होने की संभावना
दिन का अधिकतम तापमान उत्तरी इलाकों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में सामान्य से अधिक हो चुका है. अभी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व ईरान के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दो नया पश्चिमी विक्षोभ 2 और 5 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. अभी न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, मगर 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में क्रमशः वृद्धि होने और 3 फरवरी को उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है.
क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.










































