Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा स्थिर, अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं

प्रदेश में मौसम शुष्क, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34°C राजनांदगांव और न्यूनतम 9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड

  • अगले 7 दिनों तक न्यूनतम और 5 दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर।

  • राजनांदगांव में 34°C अधिकतम, अंबिकापुर में 9°C न्यूनतम।

  • प्रदेश के किसी भी जिले में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान भी अगले 5 दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा। मौसम सारांश के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

अचानकमार टाईगर रिजर्व : मानव-हाथी द्वंद्व नियंत्रण हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर किसी भी तरह की प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी मौसम के रुख में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं और तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा।

कोरबा – सुरक्षा व अपराध नियंत्रण हेतु कुसमुंडा थानेदार ने संवेदनशील प्रतिष्ठान संचालकों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026