FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG weather update: प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने दिखाया करवट, बस्तर संभाग में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट

गर्मी के बीच मौसम में बदलाव का अलर्ट: बस्तर संभाग में तेज अंधड़ और बारिश की संभावना, रायपुर में रहेगा शुष्क और गर्म मौसम

CG weather update: प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग में तेज अंधड़ चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी रायपुर में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Farooq Abdullah Firing : फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में Point black range से हमला, सामने आया वीडियो

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार को राजधानी में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था।

प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह राजधानी रायपुर से करीब डेढ़ डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी का असर दिन के साथ रात में भी महसूस हो रहा है।

*पेयजल संकटों के बीच 15वें वित्त मद से मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के 15 पंचायतों को मिली पानी टैंकर*

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी और मार्च के महीनों में प्रदेश में अंधड़ और गरज-चमक के साथ मौसम बदलना सामान्य माना जाता है। पिछले करीब 10 वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो इस अवधि में कई बार तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिलती रही है। इसे प्री-समर वेदर एक्टिविटी भी माना जाता है, जो गर्मी के मौसम की शुरुआत से पहले वातावरण में बदलाव का संकेत देती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026