Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव – जल्द बढ़ेगा पारा, तेज हवाओं और बारिश की संभावना

Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। हालांकि, अगले चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक, 5 हजार मुर्गे मुर्गियों की मौत

इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 27 मार्च को  छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।

*समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा के छात्रा शौर्या सिंह का नवोदय विद्यालय के हुआ चयन*

राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म weather update

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026