Diwali 2024: धनतेरस पर पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, घर में कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी
Diwali 2024: धन-दौलत और सुख-समृद्धि का त्यौहार धनतेरस धन के देवता धनवंतरी को समर्पित है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को, इसी त्यौहार के साथ दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस के त्यौहार पर माता लक्ष्मी, कुबेर जी और धनवंतरी को प्रसन्न करने के लिए, सोना-चांदी के साथ अन्य धातुओं की खरीदारी तो की ही जाती है, इसके साथ ही इस दिन नए कपड़े पहनने की भी परंपरा है। धनतेरस के दिन कुछ खास रंगों के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं, धनतेरस के दिन किस रंग के कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न और जीवन में आती हैं ढेर सारी खुशियां।
पीला और सुनहरा रंग धनतेरस के लिए शुभ
पीला रंग हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। यूं तो किसी भी पूजा-पाठ में पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, लेकिन धनतेरस के दिन इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन धनवंतरि जी अपने हाथों में सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे, ये त्यौहार इन्हीं को समर्पित है। इनका प्रिय रंग पीला और सुनहरा है इसलिए धनतेरस के दिन पीले अथवा सुनहरे रंग का वस्त्र पहनना बहुत ही शुभ माना गया है।
लाल रंग के कपड़े पहनना भी है शुभ
हिंदू धर्म में लाल रंग को भी बहुत शुभ माना गया है। शादी-विवाह, पूजा-पाठ, किसी तीज त्योहार पर या फिर किसी भी शुभ मौके पर, लाल वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। प्रेम और उत्साह का प्रतीक लाल रंग जीवन में भी उत्साह लेकर आता है। जीवन में उत्साह और रौनक बनाए रखने के लिए आप धनतेरस के दिन लाल रंग का वस्त्र पहन सकते हैं।
Diwali 2024: धनतेरस पर पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, घर में कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी
सफेद कपड़े लाएगें जीवन में शांति
हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए सफेद कपड़े पहनना वर्जित होता है लेकिन पुरुषों के लिए ये रंग शुभ है। खासतौर पर धनतेरस के मौके पर पुरुषों और कुंवारी कन्याओं के लिए सफेद रंग का कपड़ा पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति और स्वच्छता का प्रतीक होता है। धनतेरस के मौके पर सफेद रंग का कपड़ा पहनने से जीवन में भी शांति आती है। इसके साथ ही सफेद रंग का कपड़ा पहनने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।