जल्द होगा विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार: दो से तीन कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा,मंत्रियों के नाम फाइनल!

Vishnudeo Sai cabinet: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है। दो से तीन नये मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिये गये हैं। केवल घोषणा होना बाकी है। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नौ अप्रैल को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठक लेंगे।
चर्चा है कि इन मैराथन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है। नये मंत्रियों के नामों का ऐलान कभी भी हो सकता है। दो से तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नाम फाइनल कर लिये गये हैं। केवल घोषणा होनी बाकी है। लोकसभा चुनाव, उप चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, मंडल, आयोग के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की वजह से ये घोषणा अब तक टलती रही है।
बन सकते हैं दो या तीन नए मंत्री
इस बात की चर्चा है कि दो या तीन नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। इनमें रायपुर से रमन कैबिनेट में तीन बार मंत्री रह चुके विधायक राजेश मूणत, बिलासपुर से तीन बार मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल के नाम आगे चल रहे हैं। वहीं दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी रेस में हैं। इन नामों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास के दौरान भी उनसे बातचीत की जा चुकी है। ऐसे में जल्द ही साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।