FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur VIP Road Accident Case : 3 घायल युवकों में से एक की हुई मौत, उज्बेकिस्तानी युवती के साथ वकील ने कार से मारी थी टक्कर

Raipur News : राजधानी रायपुर के VIP रोड पर बीते 5 फरवरी को हुए हाईप्रोफाइल सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है. मृतक अरुण विश्वकर्मा (25 वर्ष) का इलाज लोधीपुरा चौक स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया. हादसे में अन्य घायल ललित चंदेल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि नीलकमल साहू की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं इस मामले में आरोपी उज्बेकिस्तानी युवती नोदिरा ताशकंद (29 वर्ष) और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य (39 वर्ष) 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

यह है मामला

बता दें कि 5 फरवरी की आधी रात को वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था, जिसमें एक युवक और एक विदेशी युवती सवार थे. हादसे के बाद युवती ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि युवती उज्बेकिस्तान से 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी.

Raipur VIP Road Accident Case : 3 घायल युवकों में से एक की हुई मौत, उज्बेकिस्तानी युवती के साथ वकील ने कार से मारी थी टक्कर

नशे में धुत्त युवती को कार में गोद में बैठाने वाला व्यक्ति डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य था, जो खुद भी नशे में था. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026