FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

मंदिर हसौद नगर पालिका में ग्रामीणों का हंगामा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला

मंदिर हसौद नगर पालिका घेराव: आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर लगाया ताला

रायपुर : मंदिर हसौद स्थित नगर पालिका परिषद में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डों की समस्याओं और अधिकारियों की कथित अनदेखी से नाराज लोगों ने नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई – 26 राइस मिलर ब्लैकलिस्ट, खाद्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले की नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में ग्रामीण लंबे समय से वार्डों की मूलभूत समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी से नाराज होकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं। तालाबंदी के बाद ग्रामीण नगर पालिका परिसर के बाहर ही धरने पर बैठ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और नगर पालिका का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CISF में डेपुटेशन की मिली जिम्मेदारी

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर वे चक्काजाम कर सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। नगर पालिका मंदिर हसौद पालिका में पदस्थ सीएमएचओ पूजा पिल्ले के खिलाफ नाराज ग्रामवासियों ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए यहाँ से हटाने की मांग की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026