Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh Liquor Scam – विजय भाटिया 9 जून तक न्यायिक रिमांड पर, कोर्ट ने दी मंजूरी

रायपुर – 21 सौ करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने दुर्ग के कारोबारी विजय भाटिया को आज पहली रिमांड पुरी होने पर ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया। कल,विजय से जुड़े एक और कारोबारी पप्पू बसंल से हुई पूछताछ के आधार पर ईओडब्ल्यू ने भाटिया की रिमांड बढ़ाने का आवेदन पेश किया था।

CG News – नशे में धुत आरक्षक सड़क पर सोता मिला, ड्यूटी के दौरान वीडियो वायरल

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विजय को 9 जून तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि विजय ने विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई कर 15 करोड़ से ज्यादा कमीशन लिया। घोटाले के पैसे प्रॉपर्टी में लगाए हैं।

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम,विद्यालय परिसर में अतिथियों ने लगाए विभिन्न औषधीय एवं फलदार,छायादार पौधे

इसकी जांच चल रही है। विजय ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज लिमिटेड नामक कंपनी बनाई। इसकी 52 फीसदी हिस्सेदारी विजय ने खुद के पास रखी। यह कंपनी विदेशी शराब कंपनी से शराब खरीदती थी। इसमें अपना 10 प्रतिशत कमीशन जोड़कर सरकार को सप्लाई करती थी। इस कमीशन का 60 फीसदी सिंडिकेट और 40 फीसदी कमीशन खुद रखता था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026