1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba News : चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, जिसने भी देखा हो गया हैरान, मारपीट का वीडियो वायरल

Korba News : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. ऐसे में कोरबा जिले से चुनाव प्रचार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर वाल्मीकि आवास क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुआ है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हनुमान चालीसा का पाठ करते समय निर्दलीय पार्टी के पिकअप वाहन के चालक और डीजे ऑपरेटर ने तेज आवाज में डीजे बजाकर पूजा में बाधा उत्पन्न की. इस पर दोनों गुटों में विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और सभी तमाशा देखने लग गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मानिकपुर चौकी पहुंचे हुए हैं.

Korba News : चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, जिसने भी देखा हो गया हैरान, मारपीट का वीडियो वायरल

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026