Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : जेल के अंदर से वायरल हुआ दबंगई वाला वीडियो, गोलीकांड के आरोपियों की हरकत से मचा हड़कंप, मुलाकात पर रोक

CG News : बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपियों से मुलाकात करने आए साथियों ने रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है. वायरल रील में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. मामले को लेकर अब जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, 5 माह पहले मस्तूरी के कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने फायरिंग की थी. घटना नितेश सिंह के निजी कार्यालय में हुई थी.

ITI Recruitment 2026: ITI में बंपर भर्ती का मौका! युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

जांच के साथ पुलिस ने मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फिलहाल सभी आरोपी बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. लेकिन इसी बीच आरोपियों का एक रील सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जेल परिसर से बनाया गया है. बताया जा रहा है, मुलाकात करने आए साथियों ने मुलाकात कक्ष के बाहर से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है.

फिल्मी स्टाइल में पुलिस का छापा! बाराती बनकर शादी में घुसी टीम, 8 जुआरी धराए, 3 फरार

बड़ी बात ये है कि, रील में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि, रील के वायरल होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है. जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. जेल प्रशासन ने वायरल रील पर संज्ञान लेते हुए तत्काल आरोपियों के मुलाकात पर रोक लगा दी है, साथ ही मुलाकात कक्ष के स्टाफ को भी हटा दिया है. जेल अधीक्षक ने मामले में रील बनाने और वायरल करने वालों पर FIR और मुलाकात करने आने वाले लोगों का मेटल डिटेक्टर से जांच करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि, पहले भी सेंट्रल जेल में गैंगवॉर, नशाखोरी, कमीशनखोरी जैसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में वायरल रील ने एक बार फिर जेल की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026