FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में समर कैम्प के तृतीय दिवस में विविध गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक- 23 अप्रैल 2025 को समर कैम्प के तृतीय दिवस में विविध गतिविधि आयोजित की गई। तृतीय दिवस में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्री कपिल राजपूत (तीरंदाज सहायक प्रशिक्षक, राह अकेडमी राजनांदगाव), श्री राकेश शर्मा (वुड आर्टिस्ट) रहें। इनके साथ ही रंगोली एवं स्केच आर्टिस्ट ममता देवांगन (जाँजगीर), श्री नितेश सिंह (स्केटिंग प्रशिक्षक, नागपुर), रिया सिदार (शास्त्रीय कथक नृत्य प्रशिक्षक) उपस्थित रहें। इन प्रशिक्षकों द्वारा समर कैम्प के प्रतिभागी विद्यार्थियों को विविध कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। समर कैम्प की शुरूआत योग एवं ध्यान से किया गया।

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त, DEO ने जारी किया आदेश

सुश्री रिया सिदार एवं प्रीति कहरा द्वारा विद्यार्थियों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही श्री नितेश सिंह द्वारा स्केटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेष प्रशिक्षण के रूप में श्री कपिल राजपूत जी द्वारा विद्यार्थियों को तिरंदाजी कला के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ विद्यार्थियों को बताया गया की धनुष तीन प्रकार के होते है – रिकर्व, कंपाउंड और बेयरबो। रिकर्व बो एकमात्र उपकरण है जिसे ओलंपिक गेम्स में इस्तेमाल किया जाता है। एक रिकर्व आर्चर धनुष की तारों को अपने मुह की ओर खींचता है और लक्ष्य पर निशाना बनता है। श्री कपिल राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को निशाना साधना सीखाया गया। तत्पश्चात् वुड आर्टिस्ट श्री राकेश शर्मा द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को काष्ठ्य कला के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए लकडी में आकृति उकेरना सीखाया गया। तीरंदाजी कला तथा काष्ठ्य कला सीखकर विद्यार्थी उत्साहित नज़र आए।

जनसंपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए हस्तियों को मिला पीआरएसआई पुरस्कार

समर कैम्प के तृतीय दिवस में उपरोक्त कलाओं के साथ-साथ समूहवार विद्यार्थियों को आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट, संगीत, कैनवा मल्टीमीडिया डिजाइन, बॉल गेम इत्यादि कलाओं का भी प्रशिक्षण संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दिया गया। आए हुए अतिथियों का सम्मान संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर किया गया। संस्था द्वारा विद्यार्थियों के लिए पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई थी। समर कैम्प के चौथे दिन विशेष गतिविधि के रुप में बाल-वाटिका के विद्यार्थियों के लिए संस्था प्रांगण में रैन डान्स एवं कक्षा-तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पूल पार्टी एवं ट्रेजर हंट की (आनंदम धाम, अमरताल) व्यवस्था की गई है। समर कैम्प के तृतीय दिवस के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ एवं ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026