खेल

Vaibhav Sooryavanshi and Virat Kohli: ‘प्रिय वैभव…’ RCB की हार के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में जो लिखा वो दिल जीत लेगा

Vaibhav Sooryavanshi and Virat Kohli: IPL 2026 में एक ऐसा भावुक और यादगार पल देखने को मिला, जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। RCB के खिलाफ मैच में गुवाहाटी के मैदान पर बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी के लिए जब खुद विराट कोहली ने खास मैसेज लिखा, तो यह पल और भी खास बन गया। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और RCB के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

इस मैच के बाद का नजारा और भी खास था, जब विराट कोहली ने सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा- डियर वैभव, वेल डन। यह छोटा सा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी और उनकी कैप का वीडियो शेयर किया है।

CG CRIME : बोरे में बंद मिली मासूम, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

4 मैचों में ठोके 200 रन

सूर्यवंशी की इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं और इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने IPL 2026 की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है। उन्हें इस मैच में ध्रुव जुरेल का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिससे राजस्थान के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो गया।

Chhattisgarh : बस्तर में माओवादियों की उलटी गिनती शुरू, आत्मसमर्पण की आखिरी चेतावनी के बाद भी 5 अंडरग्राउंड

कप्तान ने वैभव की जमकर की तारीफ

राजस्थान की लगातार चौथी जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी सभी के चहेते हैं। टीम यह सुनिश्चित करती है कि वह खेल का आनंद लें और उसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें। वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में IPL में अपना डेब्यू किया था। पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। इस सीजन भी 15 साल के वैभव बल्ले से कहर बरपा रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026