FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG – कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में हंगामा, छात्राओं ने लगाए अश्लील टिप्पणियों और गाली-गलौच के आरोप

रायपुर – राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में देर रात जमकर बवाल हुआ है। यहां छात्राओं ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर गाली-गलौच करने और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद छात्राओं में आक्रोश है।

भीषण हादसा – पुल के गिरने से यात्री ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत और 30 गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल है। दोनों ही हॉस्टल में छात्र और छात्राएं रहती है। बीती रात छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को गालियां देने लगे और अश्लील कमेंट्स करने लगे। इतना ही छात्राओं का आरोप है कि, छात्रों ने खिड़कियों से झांककर गंदे और अश्लील इशारे भी किए।

Bank Holiday June 2025: इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट

इस मामले में छात्राओं ने बताया कि, ऐसी घटना पहली बार नहीं हो रही है। छात्र पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं और उन्होंने इस बात की शिकायत विश्वविद्यालय में की थी। छात्राओं ने आगे कहा कि, हमने कई बार इस बात की शिकायत की है, लेकिन छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इतना ही नहीं छात्राओं ने बताया कि, बवाल खत्म होने के कई घंटो बाद हॉस्टल की केयर टेकर मौके पर पहुंची थी। फ़िलहाल छात्राओं ने इस पूरे मामले की शिकायत की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026