Chhattisgarhछत्तीसगढ
पालकी यात्रा में बवाल: युवक को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर 5 नाबालिग हिरासत में

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
CG Rape Case: महिला से दरिंदों ने किया गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाया
बताया जा रहा है कि शहर में पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान बजरंग चौक के पास मामूली विवाद को लेकर भीड़ ने युवक को लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






