FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में यूपी के दबंगों ने किसानों पर किया खतरनाक हमला, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से कई गंभीर घायल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सनवाल थाना क्षेत्र के तालकेश्वरपुर में उत्तर प्रदेश के दबंगों ने छत्तीसगढ़ के किसानों पर हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई। जमीन कब्जाने की नीयत से हुए इस हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

कोरबा में फिर से ट्रक ट्रेलर मालिक करेंगे हड़ताल, इस बार अनिश्चितकालीन होगा हड़ताल – जिलाध्यक्ष कोरबा ट्रक ट्रेलर मालिक संघ

जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोग लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से लैस होकर किसानों पर अचानक हमला कर दिया। यह हमला जमीन कब्जाने की नीयत से किया गया था। इस हमले में 4 से 5 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

घायल किसानों को प्राथमिक उपचार के बाद रामानुजगंज और वाड्रफनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में कुछ घायलों को वाड्रफनगर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Chhattisgarh : नेशनल हाईवे पर हाथियों का जत्था, वनकर्मियों के छूटे पसीने, सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाई गई

सनवाल थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में थाना प्रभारी सनवाल गजपति मिरे से बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। घटना आज की ही है। दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आ रही है, जिसमें एक पक्ष के कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले पर गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्रारंभिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026