Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : बस्तर में अनोखी शादी – एक दूल्हा, दो दुल्हनें… एक ही मंडप में लिए सात फेरे

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की लोक संस्कृति और परंपराएं अक्सर दुनिया को चौंकाती रही हैं। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव से एक ऐसा विवाह सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।

LPG Booking Rule: अब ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम लागू, अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर

इस अनोखी शादी का निमंत्रण पत्र (कार्ड) और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे हैं। वहीं वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी दोनों दुल्हनों का हाथ थामे अग्नि के फेरे लेते और रस्में निभाते हुए दिख रहे। वहीं दूल्हे के दोस्तों और ग्रामीणों ने शादी में जमकर डांस किया, जिससे यह विवाह किसी फिल्मी दृश्य जैसा प्रतीत हो रहा था।

कौन हैं नवदंपति

  • दूल्हा: हितेश (सुपुत्र गजेंद्र यादव, ग्राम बैलगांव)
  • प्रथम दुल्हन: फुलबती (सुपुत्री स्व. बुद्धुराम नाग, ग्राम शंकरपुर)
  • द्वितीय दुल्हन: यामिनी (सुपुत्री स्व. भावसिंह देहारी, ग्राम बनियागांव)

यह विवाह कोई लुका-छिपे नहीं, बल्कि पूरे गाजे-बाजे और सामाजिक रजामंदी के साथ हुई। 23 मार्च 2026 को मण्डपाच्छादन और हरिद्रालेपन (हल्दी की रस्म) और 24 मार्च को पाणिग्रहण, लगन और आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ।

अबूझमाड़ की पगडंडियों पर गृहमंत्री विजय शर्मा का पैदल मार्च, जहां कभी IED ब्लास्ट से दहशत फैलाते थे नक्सली

सामाजिक सहमति और कानून के बीच का तालमेल

ग्रामीणों का कहना है कि तीनों परिवारों की आपसी सहमति और समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद से यह शादी हुई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। हालांकि मुख्यधारा के कानून (हिंदू विवाह अधिनियम) में द्विपत्नी विवाह को मान्यता नहीं है, लेकिन बस्तर की सामाजिक समरसता के आगे अक्सर कानून की पेचीदगियां पीछे छूट जाती हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026