FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

घर घर कांग्रेस अभियान के तहत बालको जोन के विभिन्न वार्डो में किया गया प्रचार प्रसार

कोरबा: घर घर कांग्रेस अभियान के तहत शहर के बालको जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डो, बुथ केंद्रों में बैठक लेकर कांग्रेस के प्रचार प्रसार अभियान को गति प्रदान किया गया। राज्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया गया। लोगों को कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराया गया। आम लोगों को जानकारी दी गई कि कांग्रेस के द्वारा जिन वादों को किया गया है उसे लगभग पूरा किया गया है और अन्य वादों को भी पूरा करने की दिशा में कांग्रेस नेतृत्व व राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। बालको जोन प्रभारी नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी और कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष गजानंद साहू के मार्गदर्शन में बालको जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डो में प्रचार प्रसार किया गया।

वार्ड क्र. 34 पार्षद देवीदयाल सोनी के आवास में बैठक ली गई। बुथ क्र. 78 नेमकुमार राठौर, बुथ क्र. 79 प्रकाश साहू के आवास में, बुथ क्र. 83 बुथ अध्यक्ष मुख्तार अली, बुथ क्र. 84 अशोक सिंह बैस, हरनारायण और बुथ क्र. 113 चंदन सिंह के आवास में बैठक लेकर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस की प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

वार्ड क्र. 41 में पार्षद श्रीमती गीता किरण बुथ क्र. 85 झगन बाई, बुथ क्र. 86 प्रभाली खुंटे, बुथ क्र. 87 सुमन प्रधान, बुथ क्र. 88 माना सिंह के आवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की बैठक लेकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी तरह वार्ड क्र. 37 में पूर्व पार्षद पद के प्रत्याशी राजू बर्मन के आवास में, बुथ क्र. 92 गिरधर कर्ष के आवास में दैहान पारा, बुथ क्र. 94 रामबाई के यहां डुग्गू पारा के निवासियों, बुथ क्र. 101 राजू बर्मन के आवास में भदरापारा के निवासियों की बैठक ली गई। वार्ड क्र. 40 वार्ड पार्षद कृपाराम साहू, बुथ क्र. 89 कमलेश और विजय दीवान, बुथ क्र. 90, बूथ अध्यक्ष रोशन लाल व रामरतन यादव और बुथ क्र. 91 में बूथ अध्यक्ष मो. कुरैशी के आवास में बैठक ली गई। बैठक के दौरान कांग्रेस के रीति नीति की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। वार्ड क्र. 39 पंचराम आदित्य बुथ क्र. 94 गायत्री चन्द्रा, कैलाश नगर, बुथ क्र. 104 गायत्री साहू के आवास आजाद नगर में बैठक ली गई।

वार्ड क्र. 36 के अंतर्गत बूथ क्र. 97 बूथ अध्यक्ष मुन्ना खान, बुथ क्र. 109 माखन पालेकर और सुधा गुप्ता के आवास में, बुथ क्र. 110 बुथ अध्यक्ष संजय बरेठ, आदर्श यादव समाज की बैठक ली गई। इसी तरह बुथ क्र. 111 बूथ अध्यक्ष मधुर दास, बुथ क्र. 112 कदम पारा में अलग अलग बैठक लेकर कांग्रेस की रीति नीति और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वार्ड क्र. 35 अंतर्गत पाड़ीमार भदरापारा में बुथ क्र. 105 बूथ अध्यक्ष तुलसी केवट, बुथ क्र. 106 वार्ड अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्ष तृप्ति पटेल के आवास में बुथ क्र. 107 में बुथ अध्यक्ष शबनम परवीन के यहां, बुथ क्र. 108 बुथ अध्यक्ष विनोद और बुथ क्र. 115 बुथ अध्यक्ष सुनीता साहू के आवास में बैठक ली गई और प्रचार सामग्री वितरित की गई। घर घर तक कांग्रेस की रीति नीति और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य शासन की योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *