FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्यता में नगरदा में 7.80 लाख रुपये लागत के दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : सक्ती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरदा में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत स्वीकृत दो सीसी रोड निर्माण कार्यों (कुल लागत ₹7.80 लाख) का विधिवत भूमिपूजन सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बॉम्बे लाल यादव ने की।

पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू की अनुशंसा से योजना अंतर्गत चौहान मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण एवं खलबोरवा तालाब से किसान सागर की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्राप्त हुई है। भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए डॉ. साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ अधोसंरचना विकास छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उप सरपंच लता विजेंद्र कंवर, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जयसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुफल राम बरेठ, दिलचंद कंवर, नंदन जयसवाल, श्याम चौहान, पंचगण सिया राम साहू, धरम सिंह कंवर, विजय कंवर, राम कुमार कंवर, किशन कंवर, भगदन केवट, संतोषी चौहान सहित उज्जैन साहू, राधा मोहन केवट, रामायण केवट, छोटू चौहान एवं अन्य ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026