FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : चाचा ने भतीजे की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime News : होली त्यौहार से पहले ही दुर्ग जिले के जामुल में हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर चाचा भतीजे में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। मृतक का नाम हेमंत साहू है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी चाचा आशीष साहू को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

CG Electricity Worker: होली से पहले बिजली कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान! 2700 कर्मियों को 3 करोड़ रुपए का बीमा कवरेज

दरअसल सोमवार देर रात जामुल के रावणभाटा में चाचा आशीष साहू अपने भतीजे हेमंत साहू के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज होते हुए मारपीट होने लगी। इसके बाद आरोपी चाचा आशीष साहू ने पास ही पड़े लोहे की पाइप से मृतक के सर के पीछे जोरदार प्रहार कर दिया।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की रहेगी धूम

लगातार प्रहार होने के कारण मृतक हेमंत साहू बुरी तरह घायल हो गया। वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक हेमंत की पत्नी ने इसकी सूचना जामुल थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी आशीष साहू को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026