Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Road Accident : नदी में बोलेरो गिरने से दो लोगों की मौत, पेंड्रा में हुआ बड़ा हादसा

पेंड्रा : दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखते हैं PM मोदी, कितने कठोर नियमों में रहते हैं जानिए

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी कल सोन नदी का है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार 8 लोग मनेंद्रगढ़ बैकुंठपुर जिले की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पेंड्रा और कोटमी के बीच मेन रोड में सोन नदी के पुल के ऊपर जब गाड़ी पहुंची।

तभी उसी वक्त पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई उसी वक्त नदी में पुल के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जन कर रही थी कि बोलेरो चालक बाबू लाल चौधरी ने महिला को ठोकर मार दिया और बोलेरो भी पुल के नीचे जा गिरी।

CG News : बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, पीएम मोदी की सभा में जाते वक्त हादसे का शिकार

इस हादसे में चालक और महिला की मौत हो गई, व अन्य 7 घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरेला में चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए जिले की कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी निकिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026