छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: जन्मदिन की पार्टी पर गए दो दोस्त, एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाशें, इलाके में सनसनी
रायगढ़ के चिखली गांव में दो युवकों की पेड़ से लटकी लाशें मिलीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

रायगढ़ : जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में दो युवकों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष), निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष), निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।
कुसमुंडा में महिला अधिकार सहसम्मान समारोह 12 मार्च को, बीएमएस के तत्वाधान में होगा वृहत आयोजन
जानकारी के मुताबिक, दीपक अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लेने गया था। रास्ते में उन्होंने तीसरे दोस्त को उतारा और इसके बाद दोनों युवकों ने देर शाम जमकर शराब पार्टी की। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
CG NH-30 हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, घायल प्रधानमंत्री आवास योजना का है इंजीनियर
घटना की सूचना पाकर पुसौर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद सन्नाटा और शोक का माहौल है, और लोग इस दुखद घटना से हैरान हैं।






