Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG CRIME : PWD टाइमकीपर समेत दो आरोपी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार

गोरखपुर से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी PWD टाइम कीपर, दुर्ग पुलिस उसे लेकर रवाना

  • नाबालिग से गैंगरेप में फरार PWD टाइमकीपर गिरफ्तार

  • राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को गोरखपुर से दबोचा

  • दुर्ग पुलिस विशेष टीम उसे लेने यूपी रवाना

दुर्ग : नाबालिग से गैंगरेप में मामले में फरार आरोपी पीडबल्यूडी के टाइम कीपर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा गया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम उसे लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है।

CG News – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया संदेश

बताया जा रहा है कि, आरोपी राजू कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था। घटना के बाद जब मामला दर्ज हुआ, तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

कोरबा में SBI चीफ मैनेजर के घर चोरी, 5 लाख रुपये और जेवरात ले उड़े चोर

जानकारी के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए आरोपी गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि आरोपी राज्य से बाहर भाग चुका है। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं। पुलिस की टीमों ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन स्पष्ट होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026