Chhattisgarhछत्तीसगढ

​भक्ति, भाव और रस का त्रिवेणी संगम: त्रिवेदी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवस तक श्रीहरि की अमृतमयी कथा से सराबोर होगा ग्राम दादरखुर्द

कोरबा की धरा पर बहेगी भक्ति की रसधार: श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ग्राम ​दादरखुर्द में 27 मार्च से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सुप्रसिद्ध कथावाचक सागर चौबे करेंगे कथा का अमृत वर्षा

कोरबा – छत्तीसगढ़ कोरबा के समीपस्थ ग्राम दादरखुर्द की पावन धरा आगामी 27 मार्च से भक्ति के अनुपम रंग में सराबोर होने जा रही है। श्री राधा-रमण की अनुकंपा से त्रिवेदी परिवार के द्वारा ‘श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

*मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर*

​इस आध्यात्मिक महोत्सव में दुर्ग के सुप्रसिद्ध कथा मर्मज्ञ महाराज सागर चौबे अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के आचार्य के रूप में कपिल देव पाण्डेय जी विधि-विधान संपन्न कराएंगे। ​भक्ति और उत्सव का के संगम का शुभारंभ 27 मार्च (शुक्रवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिसमें ​श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्म उत्सव: दिव्य झांकियों के साथ नंदोत्सव की धूम। ​गोवर्धन लीला व रासलीला, ​रुक्मणी विवाह का भव्य विवाहोत्सव का झांकी के माध्यम से चित्रण। इसके साथ ही 02 अप्रैल को सुदामा चरित्र, हवन और सहस्रधारा के साथ कार्यक्रम के साथ कथा का विश्राम होगा।

​इस धार्मिक अनुष्ठान मे प्रतिदिन भागवत कथा पश्चात् रात्रीकालीन रामायण का आयोजन रात्रि 9:00 बजे से मानस मर्मज्ञों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र अध्यात्म के दोहरे आनंद में डूबा रहेगा।

*जनपद पंचायत जैजैपुर की पहल : 31 बोर खनन एवं सिंटेक्स पानी टंकी निर्माण को मिली मंजूरी*।

​आयोजन विवरण इस प्रकार है l

​तिथि: 27 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक।
​समय: दोपहर 3:00 बजे से हरि इच्छा तक।
​स्थान: मेन रोड दादरखुर्द, प्राथमिक शाला के समीप, कोरबा (छ.ग.)।

इस अनुष्ठान मे ​मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत त्रिवेदी एवं श्रीमती गीता देवी त्रिवेदी,​आयोजक मनहरण प्रसाद त्रिवेदी एवं समस्त त्रिवेदी परिवार व ग्रामवासी रहेंगे।​आयोजक परिवार एवं समस्त ग्रामवासी दादरखुर्द ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026