Chhattisgarhछत्तीसगढ

भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री बनीं आदिवासी नेत्री श्रीमती विद्या सिदार

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश संगठन का विस्तार किया है। इस बार प्रदेश संगठन ने सक्ती जिले से भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार आदिवासी नेत्री श्रीमती विद्या सिदार का कद‌ बढ़ाते हुए भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री बनाया है। इधर प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेत्री श्रीमती सिदार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह सहित अपने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए पार्टी संगठन द्वारा सौंपे गए अपने नये दायित्व को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने की बात कही है। इधर जिलेवासियों को जैसे ही श्रीमती विद्या सिदार को प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री बनाए जाने की खबर मिली तो वैसे ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया। बात करें श्रीमती विद्या सिदार के दो दशक लंबे राजनीतिक सफर की तो यहां तक पहुंचने में श्रीमती विद्या सिदार ने जमीन में संघर्ष किया है। श्रीमती विद्या सिदार छात्र जीवन से ही दायित्वों का निर्वहन करते आई हैं। सन 1986 से 1989 तक राष्ट्र सेविका समिति संघ शाखा से जुड़ी रहीं। तो वहीं 1996से 1999 तक कल्याण आश्रम जशपुर के मार्गदर्शन में कार्यरत रहीं। तो आगे 1997-98, 198-99में शासकीय महिला महाविद्यालय जशपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सचिव भी रहीं हैं। तो वे सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अनुसुचित जनजाति मोर्चा भाजपा, व सहप्रभारी मध्य प्रदेश, सह संयोजक जनजातीय विकास मंच रायपुर पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। इतना ही नहीं श्रीमती सिदार की बार जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा 2017-21 तक राज्य खाद्य आयोग छ.ग. शासन की सदस्य भी रहीं हैं। 2015-17 के दरम्यान राज्य आयुक्त गाईड से जुड़े दायित्व भी सम्हाल चुकी हैं। 2018-20 के बीच रेलवे उपभोक्ता सलाहकार की सदस्य भी रहीं हैं। इस तरह से देखा जाए तो श्रीमती विद्या सिदार के पास लंबा अनुभव है जो उन्हें अपने नए दायित्व के निर्वहन में उपयोगी साबित होगा। इधर सक्ती जिले में श्रीमती विद्या सिदार को प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। माना जा रहा है कि श्रीमती विद्या सिदार को प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री बनाए जाने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपने प्रदेश संगठन में विस्तार करते हुए 47 नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिनमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री शामिल हैं।