NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा- ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, पीछे से ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर मौत
बसना थाना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के पास देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

महासमुंद : नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीती रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, हादसा बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुआ।
CG News: ट्रैफिक जवान का थप्पड़ पड़ा भारी, युवक ने भी पुलिसकर्मी को जड़ा तमाचा, सड़क पर मचा हंगामा
बाइक सवार गौरटेक निवासी परमानन्द भोई (60) और उपेश नाग (34) देर रात नेशनल हाईवे-53 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
CG CRIME – रायपुर में अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की बड़ी साजिश नाकाम, पिस्टल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। गांव में शोक का माहौल है।





