CG News: ट्रैफिक जवान का थप्पड़ पड़ा भारी, युवक ने भी पुलिसकर्मी को जड़ा तमाचा, सड़क पर मचा हंगामा
महामाया चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बढ़ा विवाद, नियम उल्लंघन पर रोके गए युवकों और जवान के बीच थप्पड़बाज़ी का वीडियो वायरल

अंबिकापुर : शहर में ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि बीच सड़क पर पहले ट्रैफिक जवान ने युवक को तमाचा मारा फिर बदले में युवक ने भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के अनुसार यातायात थाने में पदस्थ जवान शाम को शहर के व्यस्ततम महामाया चौक पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक महामाया रोड से देवीगंज रोड की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर उन्हें रोका और स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
CG CRIME – रायपुर में अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की बड़ी साजिश नाकाम, पिस्टल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
वायरल वीडियो के अनुसार ट्रैफिक जवान ने पहले युवक को दो थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद युवक ने भी पलटवार करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिए। युवक द्वारा दूसरी बार हाथ उठाने पर पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी की टोपी और वॉकी-टॉकी सड़क पर गिर गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वॉकी-टॉकी के जरिए यातायात थाने को सूचना दी, जबकि युवक अपने मोबाइल से किसी को कॉल करता नजर आया। घटना का पूरा वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CG – गंगरेल सरकारी क्वार्टर में डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव मृत मिले, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप
ट्रैफिक जवान ने युवक पर जातिगत गाली–गलौज का आरोप लगाया है। वहीं युवक का कहना है कि मैंने घटना के दिन पुलिसकर्मी को पहली बार देखा है, मैं तो उसका नाम तक नहीं जानता। ट्रैफिक जवान ने वर्दी के ऊपर जैकेट पहन रखा था, जिस वजह से भी मैं उसका नाम नहीं देख पाया तो मैं उसे जातिगत गाली–गलौज कैसे दूंगा? वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।





