चिप्स के पैकेट में मिले खिलौने को मासूम ने निगला, थम गई सांसे
देश – दुनिया / इटावा में चार साल के मासूम उस्मान की गले में रबड़ की बॉल अटक जाने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बीते बुधवार रात करीब 9 बजे गमगीन माहौल के साथ मासूम उस्मान को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले में CRAX के पैकेट में निकलने वाले खिलौने ने मासूम की जान ले ली। मासूम ने पिता से चिप्स खाने की जिद की। ऐसे में पिता बच्चे को क्रैक्स का पैकेट दिलवाकर काम पर चला गया। बच्चे ने पैकेट खोलकर क्रैक्स खाया और उसी पैकेट में निकली रबर की छोटी सी बॉल भी निगल ली, जो मासूम के गले में अटक गई। मासूम पहले तो बुरी तरह छटपटाया जब तक कपड़े धो रही मां कुछ समझ पाती तब तक बच्चे की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तस्लीम के दो बेटों में उस्मान बड़ा था और एक बेटा अभी डेढ़ साल का ही है।
तस्लीम के भतीजे समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि चाचा अपने बच्चे उस्मान को क्रैक्स का दोपहर में पैकेट दिलवा कर घर पर छोड़ गए थे। घर में मां अकेली थी, उस्मान क्रैक्स का पैकेट फाड़ कर उसे खाने लगा और पैकेट में निकली रबड़ की बॉल किसी तरीके उस्मान के गले में चली गई। उस्मान की हालत देखकर मां के होश उड़ गए जब बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार रात करीब 9 बजे गमगीन माहौल के साथ मासूम उस्मान को कब्रिस्तान में दफना दिया गया हैm यह दृश्य देखकर सबकी आंखें नम हो गई।उस्मान के मां और पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
हम उम्र बच्चों को दे गया एक बड़ा सबक
उस्मान अपनी मौत से अपनी उम्र के हम उम्र बच्चों को एक बड़ा सबक दे गया है कि, छोटे बच्चों को खाने पीने की चीजों को देते समय बेहद ही सावधानी रखेंm साथ ही हो सके तो बाहर की चीजें बिलकुल न खिलाएं और अगर खिलाएं तो उन्हें अपने हाथ से ही खिलाएं नहीं तो ऐसी घटना किसी अन्य छोटे बच्चे के साथ भी हो सकती है।