Chhattisgarhछत्तीसगढ

Pahalgam Attack: कश्मीर गए छग निवासी पर्यटक लौट रहे वापस

रायपुर : करीब 13 साल बाद कश्मीर पहुंचा, तो श्रीनगर में भय, और आतंक से एकदम अलग शांति का माहौल साफ दिख रहा था लेकिन मंगलवार की दोपहर परिवार के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के 65 लोगों के साथ बस से पहलगाम के लिए निकले, तो पुलवामा के पास गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू हो गई।

पहलगाम आतंकी हमले पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- इस तरह की घटना का बदला लेगा देश

फिर थोड़ी दूर आगे सुरक्षा बलों बस रोक दिया गया। यह बताया गया कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है, और 28 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर यात्री बसों को रोका गया, और भय -चिंता के बीच घंटों इंतजार करने के बाद यात्री बसों को वापस श्रीनगर के लिए लौटा दिया गया।

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए थे कारोबारी दिनेश मिरानिया, आज शव लाया जाएगा रायपुर

यात्री बसों की जांच में लगे जम्मू कश्मीर के एक नौजवान सब इंस्पेक्टर ने कहा ऐसी घटना उन्होंने पहले कभी नहीं हुई। आतंकी कभी पर्यटकों को सीधे निशाना नहीं बनाते थे। ऐसे समय में जब हमें लग रहा था कि घाटी में शांति लौट आई है, और रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026