FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

TI कलीम खान का हुआ डिमोशन, SI बनाए गए, शोषण और पैसा मांगने के लगे थे आरोप

बिलासपुर : तेज तर्रार और विवादित छवि के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस निरीक्षक कलीम खान को महिला के शोषण और पैसा मांगने की शिकायत का दोषी पाए जाने पर आईजी ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच उपरांत उन्हें निरीक्षक पद से हटाकर उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर डिमोट कर दिया गया है। इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत में गृह मंत्रालय ने 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के निर्देश दिए.

कलीम खान अपने सेवाकाल से ही विवादों के घेरे में रहे हैं, ने बिलासपुर जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाली थी। इनमें चकरभाठा, सिविल लाइन, और तारबाहर थाने शामिल हैं। हालांकि, उनकी कार्यशैली और व्यवहार को लेकर कई बार सवाल उठे। जब वह बिलासपुर जिले में पदस्थ थे, उस दौरान उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कुछ सीधे डीजीपी तक पहुंची थीं।

CG News: देश भर में होगा मॉक ड्रिल, मंत्री का बड़ा बयान आया

महिला शोषण के मामले में उनके खिलाफ शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद, आईजी ने यह निर्णय लिया कि उन्हें उनके पद से हटाकर एसआई के पद पर भेजा जाए।कलीम खान का यह मामला पुलिस विभाग के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जहां किसी भी प्रकार के दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के बीच यह संदेश देना है कि कदाचार और अनुशासनहीनता को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026