Iran-Israel War : दुबई से छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की सुरक्षित वापसी, 9 दिन बाद पहुंचे भारत
दुबई में फंसे तीन दोस्तों की फ्लाइट कैंसिल के बाद 5 मार्च की उड़ान से भारत में सुरक्षित आगमन

Iran-Israel War : पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की शुक्रवार तड़के भारत में सुरक्षित वापसी हो गई. तीनों युवक आपस में दोस्त हैं और दुबई घूमने के लिए गए थे, लेकिन वहां युद्ध जैसे हालातों के कारण फंस गए. भारत लौटने के लिए उनकी पहली फ्लाइट 28 फरवरी और दूसरी 3 मार्च को तय थी, लेकिन दोनों बार टिकट कैंसिल हो गई. इसके बाद उन्हें 5 मार्च की अगली फ्लाइट में टिकट मिली. शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तीनों सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए.
भयानक आग का तांडव: बाड़े में खड़े 3 ट्रैक्टर और कार हुई स्वाहा, इलाके में मचा हड़कंप
दुबई में फंसे युवकों में से एक शिवम ने वीडियो जारी कर हालात स्पष्ट करते हुए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की थी. वहीं परिजनों ने भी चिंता जताते हुए सुरक्षित वापसी को लेकर हरसंभव प्रयाय में जुटे हुए थे. तीनों युवकों के परिजनों ने लौटने के बाद राहत की सांस ली है.
छत्तीसगढ़ के डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC 2025 क्रैक किया, पहले ही प्रयास में मिला 623वां रैंक
कोटा में रहने वाले शिवम मिश्रा ने फोन पर बताया था कि वे अपने दोस्तों आकाश और आयुष के साथ घुमने के लिए दुबई आए थे. यहां से लौटने के दौरान ईरान-इजराइल तनाव जैसे स्थिति बढ़ गई, जिससे वापसी के लिए फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रही थी. उनके परिजनों में चिंता का माहौल था. हालांकि वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बना हुआ था. युवक अपने-अपने परिजनों हालातों की जानकारी भी दे रहे थे.






