ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News – थाने में दी हत्या की धमकी, प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला

कोरबा – एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया है। महिला ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक के साथ अफेयर हो गया। जब उसके पति को इसके अफेयर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर महिला ने धमकी देते हुए कहा, अगर उसे प्रेमी के साथ जाने नहीं दिया गया तो उसका भी ‘नीले ड्रम’ की घटना जैसा हश्र होगा। इतना ही नहीं उसने रोकने पर बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे डाली।

CG – बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना पर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज किया था। शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश ​थे। लेकिन पिछले कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। इस पर संजय को कुछ शक हुआ। संजय ने जब अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तब सच्चाई सामने आई। पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार जब संजय काम पर जाता, तब रुखसाना अपने बॉयफ्रेंड सूरज से कई घंटे तक बात करती। इस बात ने संजय को मानसिक रूप से परेशान कर दिया। उसने बताया कि सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है। मोबाइल फोन के जरिए दोनों का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे आपस में उनके बीच बातचीत बढ़ती चली गई।

नगर निरीक्षक सक्ती बृजेश बने उप पुलिस अधीक्षक.. NHRSJC ने दी बधाई…

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी। बता दें कि उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीले प्लास्टिक के ड्रमों वाले मीम्स और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे।

नेशनल पार्क मुठभेड़ में बड़ी सफलता: भास्कर के बाद 2 और नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार जब्त

इधर, रुखसाना और प्रेमी सूरज महतो दोनों 6 जून की शाम मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया। संजय ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं, एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। दो बच्चों का मां के जाने से रो-रोकर बुरा हाल है। मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चले गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026