FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG BREAKING: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

ईमेल से 12 बमों की धमकी के बाद सिविल लाइन क्षेत्र में हाई अलर्ट, पासपोर्ट कार्यालय की सुरक्षा कड़ी

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Korba Crime – होली से पहले दुकान में सेंधमारी, छत की शीट तोड़कर चोर ले गए पान-मसाला और महंगी सिगरेट

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया गया है।

ऑपरेशन थियेटर में बड़ा हादसा टला, सर्जरी के दौरान कॉटरी मशीन में लगी आग, प्रसूता झुलसी

इस मामले में सिविल लाइन थान प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु राज्य से जुड़ा मेल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026